उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Madhya Pradesh News पूर्व विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के आज खरगापुर विधानसभा के अंतर्गत फॉर्म भरे गए

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

खरगापुर: पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में खरगापुर विधानसभा के ग्राम मातोल एवं बनपुरा सापोन में नारी सम्मान योजना के भरवाए गए फार्म बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा योजना चलाई जा रही है जिसमें खरगापुर विधानसभा की पूर्व विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में पूरी विधानसभा में फार्म भरवाए जा रहे हैं जिसमें हर महिला को 1500 रुपए महीने एवं ₹500 में गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा किया गया है उसी को लेकर आज ग्राम मातोल , एवं बनपुरा सपोन फार्म भरवाए गए जिसमें मुख्य रुप से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर उपस्थित रहे एवं उन्होंने मंच के माध्यम से सब को संबोधित किया और कमलनाथ की महत्वकांक्षी योजनाओं को जनता के सामने रखा और उसी में उन्होंने कहा कि जैसे ही कमलनाथ सरकार बनेगी इन योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा वही उन्होंने कहा हर ग्रहणी को कि 1500 रुपए महीने एवं गैस सिलेंडर ₹500 में मिलने के साथ-साथ पुरानी कर्ज माफी को भी आगे बढ़ाया जाएगा वही 100 यूनिट बिजली का बिल माफ किया जाएगा वहीं 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ किया जाएगा और वहीं उन्होंने पूर्व की योजनाओं पर कहा की जो पूर्व में कमलनाथ जी के द्वारा जो कार्य किए गए हैं

वह सबके सामने हैं जैसे वृद्धा पेंशन 300 से 600 करना वही कन्याओं को 51 हजार रुपए शादी के लिए ऐसी सैकड़ों योजनाएं 15 महीने की सरकार में लागू की गई थी ऐसी ही योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाएंगी जिसमें गरीबों के लिए रोजगार हो पढ़े लिखे नौजवान जो भटक रहे हैं उनके लिए नौकरी की व्यवस्था हो उन्होंने जनता से आग्रह भी किया कि अबकी बार कमलनाथ सरकार बनवाएं जिससे पूरा प्रदेश आगे बढ़े इसी मौके पर कल्लन खान, अब्दुल जलील ,आलम यादव, नरेंद्र सिंह सिसोदिया , पंचम सिंह तोमर , लोकेंद्र सिंह राजावत ,सूरज साहू , भोले साहू ,रामकिशोर अहिरवार ,नीरज कुशवाहा ,दिनेश जाटव ,संजय जाटव , सोनू आदिवासी , राजाराम आदिवासी , रामपाल पाल ,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे !।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button