Uttar Pradesh News ग्राम प्रधान और एपीओ की लेन देन का ओडियो वायरल,
बिना पैसे के नही होता कोई काम,खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर है नाम

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश
भ्रष्टाचार की दीमक इस तरह से हर जगह फैली हुई है। की देश या प्रदेश का कोई भी नेता या अधिकारी भले ही ईमानदार हो और जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार काम के निर्देश देता हो। लेकिन निचले स्तर पर भ्रष्टाचार ऐसा फेला है। की किसी भी काम के लिए आप किसी भी सरकारी कार्यालय जाइए। जहां हर काम का एक निर्धारित शुल्क लागू बना हुआ है।।कुछ ऐसा ही देखने को मिला झांसी के मऊरानीपुर खंड विकास कार्यालय में,जहां एक ग्राम प्रधान से सरकारी पद पर तैनात एपीओ का प्रधान के साथ लेन देन का ओडियो वायरल हुआ है। वही एक ग्राम प्रधान ने एपीओ पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खंड विकास मऊरानीपुर में तैनात मनरेगा के एपीओ पर ग्राम पंचायत घाट लहचूरा के ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया है की एपीओ द्वारा उनके गांव में हुए मनरेगा के कार्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। और मजदूर पेसो की मांग कर रहे है। और बिना सुविधा शुल्क के वह कोई काम नही करते है। इस बात की पुष्टि करता हुआ ओडियो भी हमे प्राप्त हुआ है। जिसमे स्पष्ट है की एपीओ साहब भ्रष्टाचार की मलाई जमकर खा रहे है। अब देखना है की जिले के अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।



Subscribe to my channel