उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News खेत पर जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरौख रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत पर जा रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 45 बर्षीय रानी पत्नी रामकुमार अमरौख रेलवे फाटक से होते हुए अपने खेत की ओर जा रही थी। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया ग्राम प्रधान ने बताया कि रानी को कम दिखाई देता था जिससे वह आती ट्रेन को ठीक से नहीं देख पाई और उक्त घटना घटित हो गई !


Subscribe to my channel