उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रोडवेज सिटी बसें श्रद्धालुओं को कराएंगी काशी दर्शन, जानिये कितना देना होगा किराया, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाए

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  रोडवेज की सिटी बसें श्रद्धालुओं को काशी दर्शन कराएंगी। उनके लिए नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को इसके लिए सात सौ रुपये किराया देना होगा। टिकट के लिए रोडवेज की वेबसाइट पर आनलाइन बुकिंग करनी होगी। रोडवेज प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि काशी दर्शन की यात्रा सुबह छह बजे कैंट बसे अड्डे से शुरू होगी। यात्री बस में सवार होकर सीधे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। उसके बाद संकटमोचन मंदिर व दुर्गा मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद उन्हें सारनाथ में बौद्ध स्थलों की सैर कराई जाएगी। शाम छह बजे यात्रा समाप्त होगी। काशी दर्शन यात्रा से मार्कंडेय महादेव व विंध्य धाम को भी जोड़ने की योजना है। इसके लिए अलग से टिकट लगेगा। रोडवेज बसें इन रूटों के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराएंगी। जानिये नाश्ता व भोजन में क्या मिलेगा रोडवेज की ओर से यात्रियों को नाश्ता में बनारस की मशहूर कचौड़ी और जलेबी खिलाई जाएगी। भोजन में बाटी-चोखा के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भी स्वाद चखेंगे। आनलाइन बुकिंग कराते समय ही पर्यटकों को अपनी डिमांड बतानी होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button