उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ईओ संडीला के खिलाफ नाला सफाई में लापरवाही पर कार्यवाही की संस्तुति

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

संडीला, हरदोई  नगर पालिका क्षेत्र संडीला में स्थित नालों की सफाई में की गई लापरवाही अधिशासी अधिकारी के लिए मुसीबत का सबब बन गई है | डीएम ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर संडीला के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है | संडीला में नाला सफाई के कार्य मे टेंडर प्रक्रिया से लेकर सफाई कार्य तक में गड़बड़ी हुई थी | इस मामले में संडीला के भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी और एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भी शिकायत दर्ज कराई थी | इसके बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच कराई | एसडीएम संडीला ने डीएम को दी जांच रिपोर्ट में कहा कि चमनगंज पुलिया से पसोजन पुलिया तक नाला सफाई व सील्ट उठवाई का कार्य संतोषजनक नहीं हुआ है | नगरपालिका के सामने दुकान से गल्ला मंडी पुलिया तक में नाला सफाई और सिल्ट उठाई का कार्य नहीं हुआ है | इसके अलावा प्रतिभा तिराहे की दोनों पुलिया और हजरत अब्बास दरगाह से शोरा कोटी होते हुए बसंती पुलिया से नगर पालिका ट्रांसफार्मर तक नाला सफाई और सिल्ट उठवाई का कार्य औसत दर्जे का ही हुआ है | इसके लिए अधिशासी अधिकारी संडीला की लापरवाही सामने आई है | एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम एमपी सिंह ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव से संडीला की अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button