उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हरदोई के आयुष पांच प्रीलिम्स और चार मेंस के बाद बने आईएएस, 10 रूपये के नोट से जुड़ी कहानी बताई

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई  3 साल की असफलताओं के बाद भी युवक ने हार नहीं मानी बल्कि, उसने लगातार मेहनत की और चौथी बार सफलता हासिल करके दिखाई | यह कहानी है हरदोई के रहने वाले आयुष गुप्ता की | आयुष लगातार 2019 से यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दे रहे थे | लेकिन उन्हें सफलता चौथे साल 2022 में मिली | आयुष न केवल मेरिट लिस्ट में आए बल्कि उन्होंने ऑल इंडिया रैंक ( एआईआर )180 भी प्राप्त की | आयुष को भारतीय प्रशासनिक सेवा ( आईएएस ) आवंटित किया गया है | उन्होंने 10 रूपये के नोट की कहानी को भी साझा किया आईएएस में चयन को लेकर आयुष ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की | उन्होंने 10 रूपये के एक नोट की फोटो साझा करते हुए कहा कि मैं इस 10 रूपये के नोट को पिछले 5 वर्षों से अपने साथ अपने बटुए में रखता हूं | मैं जब-जब परीक्षा में असफल हुआ, तब तब मैंने इस पर क्रॉस का निशान लगा दिया | आखिरकार इस साल में सफल हुआ और आईएएस बन गया | आयुष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 5 प्रीलिम्स, 4 मैंस और तीन साक्षात्कार के बाद आखिरकार लंबे सफर का सुखद अंत हुआ | बता दे, आयुष अब लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन, मनाली में ट्रेनिंग करने जाएंगे और वहां सफल अधिकारी बनने के सारे गुर सीखेंगे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button