Uttar Pradesh News अघोषित बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने दो लाइन मैनो को बनाया बंधक, एसडीओ के आश्वासन पर बंधक लाइन मैनो को छोड़ा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरपालपुर, हरदोई जनपद हरदोई के हरपालपुर कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से नाराज 6 गांवों के लगभग 100 लोगों ने लमकन पुल के पास दो लाइनमैन को बंधक बना लिया | जानकारी पर उपखंड अधिकारी के साथ पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों लाइन मानो को किसी तरह से छुड़वाया | लगभग 4 घंटे तक दोनों लाइनमैन ग्रामीणों के बंधक बने रहे | उमस भरी गर्मी में बिजली के अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं | बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर आ गई है| बिजली न मिलने के कारण निजी संसाधनों से भी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है | ऐसे में सांडी विद्युत उपकेंद्र से फीडर बदल-बदल कर आपूर्ति की जा रही है | रविवार की शाम सांडी उपकेंद्र के हरपालपुर फीडर की बिजली पलिया विद्युत उप केंद्र के लाइनमैन गुरविंदर सिंह और दीपक ने लमकन के पास काट दी थी | सोमवार की सुबह दोनों लाइनमैन इस फीडर की लाइन जोड़ने के लिए गए हुए थे | इस दौरान वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती से दोनों लाइनमैनो को बंधक बना लिया | जब इसकी सूचना एसडीओ सांडी दयानंद शर्मा को हुई तो वह हरपालपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे | एसडीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने लाइनमैनो को छोड़ दिया | एसडीओ दयानंद शर्मा ने बताया कि ओवर लोड होने के कारण 33 केवी लाइन पर सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं | इसी कारण से यह समस्या उत्पन्न हो रही है |


Subscribe to my channel