उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News अध्यक्ष महोदय मो0 रईस अंसारी जी ने छोटा चौराहा, खुली किमाडिया, ईमाम चौक मंडई, पुराना बाग और हवेली आदि जगहों का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश
मोहर्रम के पवित्र महीने में मेंहदी और तखत और तजिए के मद्देनजर नगर पालिका परिषद संडीला के अध्यक्ष महोदय मो0 रईस अंसारी जी ने छोटा चौराहा, खुली किमाडिया, ईमाम चौक मंडई, पुराना बाग और हवेली आदि जगहों का निरीक्षण किया। जहां मोहर्रम के कार्यक्रम होने है। जिसमें सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। जिससे मोहर्रम के जुलूसों में आम जन मानस को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरिक्षण में विजेता गुप्ता अधिशाषी अधिकारी न०पा०प० संडीला, टी०एस० अनिल प्रकाश आनन्द, जलकल अभियंता सुनील यादव, इरफान हमीद अंसारी (ताज भाई), चंद्रकांत,संजीव व पालिका का अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा।


Subscribe to my channel