Uttar Pradesh News खैर में चिकित्सक ने फांसी लगाकर दी जान

रिपोर्टर जय प्रकाश अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
कस्बा के सोमनाथ बाईपास रोड पर स्थित गंगा हॉस्पिटल में मंगलवार की सुबह करीब 1:00 बजे अस्पताल के संचालक डॉ गौतम कुमार ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी 23 वर्षीय गौतम पुत्र शेर सिंह निवासी गांव नतथा नगला थाना गभाना का रहने वाले थे करीब 1 वर्षीय निजी अस्पताल चला रहे थे सोमवार को निजी चिकित्सक के यहां रूद्र अभिषेक का कार्यक्रम था जो रात 11:00 बजे तक चला उसके बाद गौतम अपने कमरे में चले गए घर वालों ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे के लगभग गौतम को फांसी के फंदे से लटकते हुए देखा इसके बाद रोना पीटना मच गया मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है वह चार भाई और दो बहन में तीसरे नंबर के थे माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है


Subscribe to my channel