उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News आरएसएम ने विद्यालय का समय बदलने की मांग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उमस भरी गर्मी से राहत देने की मांग

रिपोर्टर सलमान रायबरेली उत्तरप्रदेश

रायबरेली विद्यालय में समय परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय का समय उमस भरी गर्मी को देखते हुए 7:30 से 12:30 बजे तक किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस समय बच्चे उमस भरी गर्मी की वजह से बहुत ही परेशान हो रहे हैं। बिना लाइट के क्लॉसों में बच्चों को पढ़ाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। गर्मी की वजह से ही विद्यालयों में बच्चों के बेहोश होने की घटनाएं लगातार हो रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छतोह के प्राथमिक विद्यालय नसीराबाद, विकास क्षेत्र राही के प्राथमिक विद्यालय गोविन्द पुर की बालिका उल्टी के कारण बेहोश हो गई। कम्पोजिट विद्यालय उफरामऊ सहित अन्य जगहों पर बच्चों के बीमार होने की खबर आ रही है। उन्होंने बच्चों के हित में विद्यालय का समय बदलने की मांग की है। इस मौके पर महामंत्री संजय कनौजिया, संगठन मंत्री मधुकर सिंह, अनुराग मिश्रा, वीरेन्द्र चौधरी,अनूप सिंह, रामेश्वर, उमेश द्विवेदी, अवनीश सिंह, दिनेश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button