Uttar Pradesh News मनकापुर नवाबगंज रेल मार्ग पर ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा : मनकापुर नवाबगंज रेल मार्ग पर ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्याकर ली!सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया ! मिली जानकारी के अनुसार मगंलवार के सुबह मनकापुर थाना क्षेत्र के परसापुर थाना के मजेरे चितहा गांव निवासी 17 वर्षीय प्रदीप कुमार चौहान उर्फ निरहू पुत्र विजय चौहान घर से साइकिल पर सवार होकर निकला! टिकरी जंगल के मध्य रूद्रापुर सम्मय देवी अस्थान के पास मनवरसंगम एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली ! घटना की सुचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन घटना अस्थल पर पहुंच गए वही ट्रेन चालक के सूचना पर स्टेशन मास्टर ने मनकापुर पुलिस को घटना के बाबत अवगत कराया जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्स्टम के लिए जिला मुख्यालय रावना कर दिया ! बतया जाता है कि मृतक रोजी रोटी के लिए अमृतसर में काम करता था जहां से 5 दिन पूर्व वापस आया था! मृतक प्रदीप अपने दो भाइयों से छोटा है! mप्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया जा रहा है, घटनाक्रम की जांच की जा रही है


Subscribe to my channel