उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी:सब्जी मंडी इलाके में हादसा, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

जूनागढ़ में इमारत गिरने के बाद NDRF और SDRF के साथ स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावल इलाके में एक इमारत ढह गई। मलबे में 4 लोग फंसे हुए हैं। यह इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। सब्जी मंडी के चलते यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12-15 लोग मलबे में दबे हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

काफी पुरानी थी इमारत.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कि यह इमारत काफी पुरानी थी। निगम ने इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया था। शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। इसी के चलते आज इमारत ढह गई।

हादसे की तस्वीरें. 

स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
JCB मशीन के जरिए जल्द से जल्द मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है।
JCB मशीन के जरिए जल्द से जल्द मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है।
मलबे में एक महिला समेत तीन बच्चों के दबे होने की बात कही जा रही है।
मलबे में एक महिला समेत तीन बच्चों के दबे होने की बात कही जा रही है।
पिछले दिनों भारी बारिश के बाद शहर में कई कच्चे मकान भी ढहे हैं।
पिछले दिनों भारी बारिश के बाद शहर में कई कच्चे मकान भी ढहे हैं।
मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम के अलावा कमिश्नर, आईजी, डीजी भी मौजूद हैं।
मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम के अलावा कमिश्नर, आईजी, डीजी भी मौजूद हैं।

गुजरात के जूनागढ़ में 4 घंटे में 8 इंच बारिश:कई गाड़ियां बहीं, गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश से आया सैलाब गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। इसके अगले दिन यानी रविवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले है बादल फटने के अगले दिन भी पानी में डूबा जूनागढ़:सैकड़ों कच्चे मकान गिरे, लोगों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश के अगले दिन यानी रविवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए हैं। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं। जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से 24 जुलाई की रात तक बेवजह घर से न निकलने को कहा गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button