ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा क्षेत्र मे निकाली अखंड भारत संकल्प कावडयात्रा

 बग्गा ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत

रिपोर्टर जितेंद्र सिंगी देवास मध्य प्रदेश

श्रावण माह के तीसरे सोमवार के क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। बिजवाड स्थित विजेश्वर महादेव मंदिर पर भी दिनभर भक्तों की भीड निरंतर देखी गई। क्षेत्र मे विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा अंखड भारत कावडयात्रा निकाली गई। कावडयात्रा सिद्धेश्वर महादेव नेमावर से विजेश्वर महादेव बिजवाड तक निकाली गई। यात्रा मार्ग मे नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर कावड यात्रियो का स्वागत किया गया। विजेश्वर भक्त मंडल द्वारा विगत 27 वर्षों से कावडयात्रा निकाली जा रही है। बिजवाड बस स्टैंड पर भी नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विजेश्वर महादेव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, पत्रकार एवं विधायक प्रतिनिधि मनीष शर्मा, अल्पसंख्यक भाजपा जिला उपाध्यक्ष जब्बार शाह वेल्डर, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी हरिओम तिवारी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री एवं पत्रकार जीतू सिंगी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, केदार बिनाकिया, ओमप्रकाश गोमलाडू जिनवानी सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित थे। कांटाफोड मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋणमुक्तेश्वर महादेव की शाही सवारी नगर मे निकाली गई। शाही सवारी मे भक्तगण बैंडबाजे की थाप पर भजनों की धुनो पर आरती की ताल पर झूमते हुए नजर आए।नर्मदा मंदिर स्थित शिवालय श्रृद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पंडित रोहित तिवारी ने बताया की श्रावण माह मे सोमवार को भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button