उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News मोंठ पुलिस ने 1 किलो 850 ग्राम गांजा सहित एक को पकड़ा

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
झांसी मोंठ पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सेमरी ग्राम के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध गांजा समेत गिरफ्तार कर लिया बताया गया है कि उप निरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी एवं कांस्टेबल मुकेश सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान उन्हें सेमरी हाईवे के नजदीक एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जिसे रोककर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम आत्माराम यादव पुत्र स्वर्गीय महाराज सिंह निवासी ग्राम सेमली बताया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसके पास से एक थैले में 1 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद कर, उसे गिरफ्तार कर भेज दिया है


Subscribe to my channel