उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मैनपुरी में तैनात डीपीआरओ का ऑडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत अधिकारी अविनाश चंद अचानक गायब हो गए डीपीआरओ मैनपुरी पर कई गंभीर आरोप है

रिपोर्टर कुमार अशोक मैनपुरी उत्तर प्रदेश

मैनपुरी जिला पंचायत अधिकारी की मुश्किलें बढ़ी उत्तर प्रदेश जनपद मैनपुरी में तैनात डीपीआरओ का ऑडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत अधिकारी अविनाश चंद अचानक गायब हो गए डीपीआरओ मैनपुरी पर कई गंभीर आरोप है चर्चाओं में रहे जिला पंचायत अधिकारी पर दो महिला कर्मचारियों ने अवैध संबंध बनाए जाने का दबाव डालने का प्रयास किए जाने पर मैनपुरी कोतवाली में जिला पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात जिला पंचायत अधिकारी अचानक गायब हो गए कार्यालय में ताला लटका हुआ है जिससे कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है उनके निवास पर तैनात होमगार्ड ने बताया डीपीआरओ शनिवार शाम से ही चले गए जिसका किसी को पता नहीं है उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है उनके कार्यालय पर साथ में कार्य करने वाले कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डीपीआरओ अविनाश चंद का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के पश्चात कार्यालय से उन्होंने दूरी बना ली थी और अचानक गायब हो गए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button