Uttar Pradesh News मथुरा में रोहिंग्या मुसलमानों पर यूपी ATS की बड़ी कार्यवाही-अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमान किए गिरफ्तार, नेशनल हाईवे पर चलाया ऑपरेशन-

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
थाना जेंत क्षेत्र के अलहपुर और कोटा गांव के बीच बड़ी संख्या में मुसलमान झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वालों पर यूपी ATS ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर थाना जेंत में गोपनीय तरीके से यह कार्यवाही की। करीब 8 घंटे तक चली इस कार्यवाही में 40 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी ATS को जानकारी मिली कि यह सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आए हैं। और यहां रह रहे हैं। इसके बाद ATS ने कार्यवाही शुरू की और गोपनीय तरीके से इनकी जांच की। तीन स्थानों पर की कार्यवाही-उत्तर प्रदेश की ATS टीम ने मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे से संपर्क किया। जिसके बाद एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मथुरा पुलिस की एक टीम बनाई गई। ATS और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अलहपुर गांव के सामने की तरफ बनी झुग्गी झोपड़ियों पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की टीम ने इस इलाके में तीन स्थानों पर कार्यवाही की है। 40 रोहिंग्या मुसलमानों को किया गिरफ्तार– रात करीब 2 बजे पहुंची टीम ने पहले सभी के कागज चेक किए। इसके बाद टीम ने मौके से 40 रोंगिया मुसलमानों को गिरफ्तार किया। टीम गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या मुसलमानों को बसों में लेकर चली गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही यूपी ATS टीम ने की है ज्यादा जानकारी वही दे सकते हैं।


Subscribe to my channel