उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News थाना शिकोहाबाद पुलिस की बडी सफलता, एटीएम से ठगी करने वाले “ATM HELLO GANG” के 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

आज थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रो मे एटीएम द्वारा हो रही ठगी के लिये टीम गठित की गयी थी जिसके अनुपालन मे द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद गया बिहार का एक गैंग जो कि वर्तमान मे दिल्ली मे रह रहा है वो ठगी करने के उद्देश्य से जनपद फिरोजाबाद की सीमाओं मे गाडी से घूम रहा है,उक्त सूचना पर टीम द्वारा दबिश देकर सुभाष तिराहे से 05 अभियुक्तगणों को ठगी के 43350 रूपयो व 12 अदद एटीएम कार्ड , 02 अदद सिम कार्ड , 20 अदद फैवी क्विक व 01 अदद फैवी कोल , एक अदद प्लास , 02 अदद चाकू यह गाड़ी सैंटरोDL 7 C J 4833 के साथ किया गिरफ्तार । पूछताछ मैं मुख्य अभियुक्त व गैग का सरगना राहुल कुमार सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी ग्राम बसूडा बाला जी कालौनी रोड नम्बर 02 थाना मानपुर जिला गया बिहार ने पूछताछ मे बताया कि साहब हम सभी लोग मूलतः जनपद गया राज्य बिहार के रहने वाले है हम लोग दिल्ली मे रहकर गाडी से पूरे भारत मे घूम घूम कर एटीएम द्वारा ठगी की घटनाओं को करते है हमारा 05 लोगों का गैंग है । हम एटीएम पर जाकर पहले एटीएम बूथ पर मार्कर से डाल देते है और मशीन मे फेवी क्विक को डाल देते है व ग्राहक के आने का इन्तजार करते हैं जैसे ही ग्राहक मशीन मे एटीएम डालता है वह चिपक जाता है और बाहर नही निकल पाता फिर हम में से एटीएम मे मौजूद एक व्यक्ति उस आदमी को यह कहता है कि सामने मौजूद टोल फ्री नम्बर (हेल्प लाईन नम्बर) पर आप फोन कर लिजिये जब वह व्यक्ति उक्त नम्बर पर फोन करता है तो वह नम्बर बाहर गाडी मे बेठे हमारे ही आदमी पर जाता है जो उस ग्राहक को अपना पिन एटीएम मशीन पर डालने को कहता है हमारा व्यक्ति उस पिन को नोट कर लेता है और एटीएम न निकलने की दशा मे ग्राहक को कहता है कि आप नजदीकी बैक मे जाकर सम्पर्क करे और एटीएम को वही छोडकर चला जाता है । जिसे हमारे द्वारा पिलास व चाकू की मदद से निकाल लिया जाता है व किसी अन्य एटीएम मे जाकर उस व्यक्ति के खाते से पैसे निकालकर ठगी कर लेते है। राहुल ने बताया कि इससे पहले मे दमन दीयू व बिहार मे पकडा जा चुका हूँ । मेरे साथी मेरे कहने पर ही ठगी की घटनायें करते है व इससे पहले हम जनपद फिरोजाबाद मे कई घटनायें कर चुके हैं

वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button