Uttar Pradesh News मेहंदी घाट पर दी गई रिटायर जिला जज को अंतिम विदाई

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई सांडी कस्बे से कानूनी मामलों में न्याय को प्रदेश के तमाम जिला स्तर तक पहुंचाने वाले रिटायर जज पवन चौरसिया का शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर देहांत हो गया | उनका शव मोहल्ला मुंशीगंज कस्बा सांडी के पैतृक आवास पर पहुंचने पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया | मेहंदी घाट पर भारी भीड़ की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया | कस्बे के प्रतिष्ठित चौरसिया कॉलेज के संरक्षको में शुमार पवन चौरसिया का सन 1984 में pcs-j में मुंसिफ पद पर चयन हुआ था | शाहजहांपुर में एडीजे पद से प्रोन्नति पाकर वह बिजनौर के जिला जज नियुक्त किए गए | सन 2017 फरवरी में रिटायर होने के बाद ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हो गए | उनकी पत्नी सरिता रानी भी रिटायर होकर उनके साथ आ गई | बड़ा पुत्र वैभव मलेशिया में इंजीनियर, तो छोटा पुत्र गगन बीएसएफ में असम में तैनात है | देहांत की सूचना मिलने पर शनिवार को कस्बे स्थित चौरसिया मार्केट समेत चौरसिया कॉलेज, बाबा कॉलेज में शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद छुट्टी कर दी गई | चेयरमैन रामजी गुप्ता, डॉ निरंजन विश्वास, सील गुप्त, विद्यानंद कुशवाहा, बबला रस्तोगी आदि रहे |
नगर पालिका में हुआ शोक सभा का आयोजन
सांडी नगर पालिका कार्यालय में श्री पवन कुमार चौरसिया पूर्व जिला जज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया | जिसमें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सभासदगण, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी समेत सांडी नगर के लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की |


Subscribe to my channel