Uttar Pradesh News तिरंगा’ हमारे शौर्य, सामर्थ्य और स्वाभिमान का श्रेष्ठतम प्रतीक है…. राष्ट्रीय अध्यक्ष (महेश मीणा जी)..

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा जी ने समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से सभी देशवासियों को (राष्ट्रीय झंडा अंगी करण दिवस) की शुभकामनाएं देते हुए कहा – यह एक महत्वपूर्ण एवं गर्व भरा दिन है तिरंगा हमारी आन बान और शान है| (विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा) राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। भारतीय संविधान का पालन करें और इसके आदर्शों और संस्थानों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करें। स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों को संजोएं और उनका पालन करें। भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है ‘तिरंगा’ हमारे शौर्य, सामर्थ्य और स्वाभिमान का श्रेष्ठतम प्रतीक है। आइए, पूर्ण त्याग व समर्पण भाव के साथ इसके सम्मान के रक्षा का संकल्प ले ।

Subscribe to my channel