उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार के तत्वधान में सिटी पब्लिक स्कूल हुमायूं बाग में आज पौधारोपण किया गया

रिपोर्टर मोहम्मद शादाब कानपुर उत्तर प्रदेश

मुख मंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार के तत्वधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अपील को दृष्टिगत रखते हुए पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृहद पौधरोपण महा अभियान के तहत् सिटी पब्लिक स्कूल हुमायूं बाघ चमनगंज कानपुर में आज गिलोय,अमरूद, जामुन,सागौन, नीम,आंवला के औषधीय पौधे रोपित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के उपाध्यक्ष डॉक्टर शाहनवाज़ खान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे रोपित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु परिवर्तन हेतु पौधरोपण महाभियान के अंतर्गत 35 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। इस पौधरोपण अभियान को मिल रहे भारी जन सहयोग से निश्चित ही सफलता मिलेगी चमनगंज थाना प्रभारी नवाब अहमद ने कहा हमारे वर्ष की शुरुआत शहर को हरा-भरा बनाने को लेकर है और बच्चों में पर्यावरण की भावना पैदा करना, कानपुर जैसे प्रदूषित शहरों में अति आवश्यक है नवाब अहमद ने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया दलेल पूर्वा चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को पर्यावरण बचाने के पांच सूत्रों का उल्लेख किया जिसमें कि पानी कूड़ा कचरा इत्यादि सड़क पर ना फेंकने एवं डस्टबिन मैं फेंकने की अपील की इस अवसर पर शाहाब खान नासिर आजाद शहजाद खान मो हैदर कहकशा काशिफ खान ओवैसा मिर्जा गुलअफशा अजरा समरीन आफरीन निशा आदि लोगों ने पौधारोपण किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button