उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News सेमीनार के दूसरे दिन पढ़े गए 150 से अधिक शोध पत्र

  रिपोर्टर अंकित कुमार वर्मा शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश

शाहजहांपुर आज, एस० एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन सामाजिक उद्यमिता विषय पर तीन तकनीकी सत्र आयोजित किये गए | प्रथम सत्र में 52 छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत किये इस सत्र की अध्यक्षता डी एन कॉलेज मेरठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो० एस० के० शर्मा ने की | द्वितीय सत्र में 48 छात्र- छात्राओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किये | इस सत्र की अध्यक्षता हिमांचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के डॉ० के० के० वर्मा ने की| तृतीय सत्र में 53 छात्र-छात्राओं ने शोध -पत्र प्रस्तुत किये | इस सत्र की अध्यक्षता गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोएडा की वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्या डॉ० जाग्रति गुप्ता ने कीl राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद के प्रो एस के सिंह ने कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक उद्यमिता उद्योगपतियों को समाज के प्रति उनके दायित्व का बोध कराती है। स्थानीय उद्यमियों को अपने शहर की सामाजिक समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। निर्णायक मण्डल ने तकनीकी सत्रों के अंत में प्रत्येक सत्र से पांच- पांच बेस्ट पेपर अवार्ड निर्धारित किए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button