ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News  आज  22/07/2023 को आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक व नगर अध्यक्ष शांती देवी मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी रतननगर के अध्यक्ष असलम खां व विशिष्ट अतिथि पार्षद पूर्णमल रैगर थे ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी , समाज़ सुधारक ज्योतिबा फूले व संविधान निर्माता डॉ. भीवराव अम्बेडकर के चित्रों पर धूप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित करते हुए की गई । शांती देवी मीना को पुनः नगर अध्यक्ष बनने पर बैठक में उपस्थित कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ द्वारा उनका मालाये पहना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष शांती देवी मीना द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया , जिसमे सुनीता देवी सैनी को उपाध्यक्ष , पूर्व पार्षद मरियम धोबी को महासचिव , कोमल मीना को संगठन महासचिव , पिंकी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष , पूर्व पार्षद विमला भिश्ती को सचिव , लक्ष्मी देवी शर्मा , जैतून कायमखानी , चावली देवी मेघवाल , सुमित्रा देवी जाट , धर्मा देवी मीना ,व मुन्नी ईलाही (शेख़) को सम्मानित सदस्या सर्व सम्मति से बनाया गया एवं उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना “मनोनीत पार्षद” द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई । उपस्थित महिला नगर कांग्रेस कमेटी की उक्त वर्णित सम्माननीय पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा जनहित व पार्टी हित मे कई प्रस्ताव पारित किए गए साथ ही उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान सरकार को रिपीट करवाने के लिए घर-घर जाकर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प प्रस्ताव भी पारित किया । माननीय अशोक गहलोत द्वारा चालू विधानसभा मे महात्मा गांधी न्यूनतम आय गारन्टी योजना लागू करने के प्रस्ताव रखे जाने, 125 दिन का रोजगार इंद्रा गाँधी शहरी रोजगार योजना न्यूनतम 1000 रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 15% की बढ़ोतरी प्रति वर्ष करने का भी स्वागत किया गया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लागू की जा रही स्वास्थ्य शिक्षा , रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए आधा किराया , पालनहार योजना , 76 लाख महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने आदि-आदि जनहितैषी लोक कल्याणकारी योजनायें लागू करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पक्ष में धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया । मणिपुर में होने वाली हिंसा को रोकने व उनकी समस्याओं का त्वरित गति से स्थाई निदान किये जाने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से की गयी । हाल ही में मणिपुर में जो महिलाओं के साथ हुए अन्याय व उन्हें निर्वस्त्र कर जगन्य व घिनोना अपराध करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई । बैठक को नगरअध्यक्ष शांती देवी मीना, नवनियुक्त कोषाध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, मुख्य अतिथि असलम खां , विशिष्ट अतिथि पूर्णाराम ने संबोधित किया । बैठक का संचालन किरोड़ीमल मीना द्वारा किया गया
बैठक में जैतून कायमखानी , मरियम धोबी, चावली देवी मेघवाल , मुन्नी ईलाही , कोमल देवी मीना , सुमित्रा देवी जाट, पिंकी देवी अग्रवाल , धर्मा देवी मीना, विमला भिश्ती, अख्तर बानो व दिव्या मीणा आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button