उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वाराणसी सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मा0 विधायक पिण्डरा, जिलाधिकारी वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पिण्डरा में मा0 विधायक पिण्डरा, श्री अवधेश सिंह, जिलाधिकारी वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान उप जिलाधिकारी पिण्डरा, पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel