IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मैनपुरी में निर्माणाधीन टैंक मैं गिरने से बालिका की मौत

रिपोर्टर कुमार अशोक मैनपुरी उत्तर प्रदेश

मैनपुरी जनपद के थाना बेवर के कस्बा नवीगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निवास कर रहे संजीव शाक्य की 4 वर्षीय पुत्री काव्या की निर्माणाधीन टैंक में गिरने से मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया शाम को काव्या घर से खेलने के लिए निकल गई काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश जारी की गई काफी देर तक इधर-उधर ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिली तो पड़ोस में लगे उदय प्रताप सिंह के सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो देखा पड़ोस के सुशील यादव के निर्माणाधीन टैंक की तरफ जा रही थी सीसीटीवी के आधार पर परिजनों ने खुले पड़े निर्माणाधीन टैंक को देखा तो काव्या उस में पड़ी हुई थी जब तक उसे बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button