Rajasthan News आईटीबीपी जवान के रूप में हुई शव की पहचान।
पत्नी ने बहरोड पूलिस थाने में करवाया था गुमशुदगी का मामला दर्ज

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
खातनखेड़ा निवासी सुमित्रा यादव ने पुलिस थाने में अपने पति सुरेश यादव की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।जानकारी के अनुसार सुमित्रा ने बताया कि मेरे पति 19 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर घर से पता नहीं कहां पर चले गए। हमने हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मैंने मेरे रिश्तेदारों से फोन करके पूछा लेकिन वहां पर कोई सुराग नहीं मिला। जिसने लाल व कबूतरी कलर की टी-शर्ट पहन रखी है। व ब्लैक कलर का लोवर पहन रखा है। और पैरों में चप्पल पहन रखी है। जिसकी हाइट 5 फुट 8 इंच व रंग गेहुंआ है। सुरेश आईटीबीपी का जवान है। वर्तमान में जाटूसना कार्यरत है।छुट्टी से पहले चंडीगढ़ गेम में पार्टिसिपेट कर के घर आया था। वर्तमान में 13 जुलाई से 15 दिन के अवकाश पर घर आया था। पिछले दो-तीन महीने से मानसिक रूप से तनाव में बताया जा रहा है।
Subscribe to my channel