Rajasthan News जीवन में संगत का बहुत बड़ा असर- रामलाल शर्मा
विधायक रामलाल शर्मा ने विद्यालयों में खेल-कूद सामग्री का किया वितरण

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वार्ड 6 चौमूँ में विद्यार्थियों के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने खेलकूद किट का वितरण किया। युवाओं के किट में बॉलिवाल, फुटबॉल, बेट, बैटमिंटन किट, कॉक, बॉल, रस्सी कूद किट, हाकी टेबिल टेनिस आदि खेल की आवश्यक वस्तुए बच्चो को भेंट की। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा खेलकूद किट पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। विधायक शर्मा ने कहा कि जीवन में संगत का बहुत बड़ा असर होता है, मनुष्य की सही संगत उसे महान बनाने में मदद करती है और वही ग़लत संगत से इंसान ग़लत दिशा में चला जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चो की प्रतिभाओं को तराशने के लिए विधालयो में खेलकूद किट का वितरण किया गया है। इस मोके पर कमल सिंह, महेश सेरावत, दीपक, विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ़ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel