ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News नर्सेज का अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

बाड़मेर  अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतव्यापी आह्वान पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर जारी अनिश्चितकालीन धरनों की भांति बाड़मेर जिले में भी जिला चिकित्सालय के एमसीएच सेंटर के आगे आज चौथे दिन धरना जारी रहा। बाड़मेर नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मामराज विश्नोई ने बताया कि विगत 4 वर्षों से अपने 11 सूत्री मांग पत्र के प्रति राज्य सरकार के उदासीन व उपेक्षापूर्ण रवैये से आक्रोशित नर्सेज के प्रांतव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज के धरने में जिले भर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों तथा मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के स्टाफ ने धरने में अपनी उपस्थिति देकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का ध्यान आकर्षण करने का प्रयास किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button