झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू से चलाएंगे मोटरसाइकिल जनसंपर्क अभियान

लोगों को प्रधानमंत्री के 9 साल कार्यकाल के बताएंगे उपलब्धियां

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा  सिमरिया प्रखंड के सबानो गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित साहू युवा कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार से मोटरसाइकिल जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार चलाया जाएगा जो चार दिनों तक चलेगा। अभियान सिमरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में चलाया जाएगा और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोगों को उनके उपलब्धियों को बताया जाएगा। यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू ने दी। उन्होंने बताया कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण महा जनसंपर्क अभियान के तहत निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल यात्रा से कई मंडलों, पंचायतों और गांवों का प्रवास भ्रमण करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही साथ नुकड़सभा का आयोजन किया जाएगा और मंडलों के कार्यकर्त्ता के घरों में कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सिमरिया संकट मोचन हनुमान मंदिर में मत्था टेक कर की जाएगी और समापन पिपरवार मंडल में किया जाएगा। अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button