Madhya Pradesh News छतरपुर में चोरो का तांडव,सराफा व्यापारी की दुकान से सोना,चाँदी के जेवरात चोरी,पुलिस ने नही की एफआईआर
युवामोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने दी चेतावनी,जल्द खुलासा नही हुआ तो होगा पुलिस के खिलाफ आंदोलन

✍️रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
सराफा संघ के अध्यक्ष बोले निष्क्रिय है पुलिस,सराफा व्यपारियो को बनाया जारहा निशाना
छतरपुर/एक बार फिर छतरपुर पुलिस को चोरो ने चुनोती दे डाली,सिविल लाईन थाना इलाके के सुनील सोनी की श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान पर चोरो ने बोला धावा,सोना,चाँदी का ले उड़े माल,पुलिस ने दर्ज नही की एफआईआर,देरी रोड साहू की चक्की के पास की घटना,इससे पहले भी सागर रोड पर हुई थी ताबड़तोड़ चोरियां,जिला हॉस्पिटल के अंदर सराफा व्यपारी से भी हुई थी 7 लाख की लूट,हरपालपुर में युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष के यहां पर भी हुई थी चोरी,छतरपुर जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है
युवामोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी बोले उग्र आंदोलन होगा पुलिस के खिलाफ
वही जब इस संबंध में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी से बात हुई तो उन्होंने कहा लगातार हो रही घटनाओं से बीजेपी की छबि धूमिल हो रही,अगर पुलिस ने जल्द खुलासा नही किया तो पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा

सराफा संघ के अध्यक्ष ने दी चेतवानी
वही जब इस संबंध में सराफा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा पुलिस पूरी तरहा निष्क्रिय है,लगातार सराफा व्यपारियो को निशाना बनाया जारहा है,अगर खुलासा जल्द नही हुआ तो आंदोलन होगा



Subscribe to my channel