Madhya Pradesh News छतरपुर सरसेड़ कबूतरा डेरा पर तीन हजार लीटर लहान 25 लीटर कच्ची शराब बरामद,आबकारी विभाग की कार्यवाही

✍️रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
हरपालपुर। छतरपुर जिले के हरपालपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास सरसेड़ के पास से कबूतरा जाति के डेरा पर कार्यवाही की हैं। यहां आबकारी विभाग ने 2850 लीटर लहान और हाथभट्टी मिली जिन्हें नष्ट किया गया। इसके साथ आबकारी टीम को 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये। जानकारी अनुसार जिला कलेक्टर संदीप जेआर जिला आबकारी भीमराब वैध के निर्देश पर आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने पर एक फिर हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गॉव में क्रेशरों के पास स्थित कबूतरा डेरा पर ड्रामों, टंकी ज़मीन के नीचे दफन 3 हजार लीटर महुआ लहान मिला जिससे नष्ट किया गया हैं। साथ हाथभट्टी को तोड़ कर नष्ट किया महुआ लहान से ड्रामों को ज़मीन नीचे दफन थे जिसको ज़मीन के अंदर ही नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी टीम ने डेढ़ लाख लगभग की सामग्री नष्ट जब्ती की कार्यवाही की गई हैं। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक राजेंद्र बिलावर,अबकारी रामनरेश वर्मा सहित अबकारी अमला मौजूद रहा।

नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई
अबकारी उप निरीक्षक राजेंद्र बिलावर ने बताया कि शराब जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 47 हजार 500 रुपये हैं। वहीं मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अबकारी विभाग अवैध शराब खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की है। अबकारी टीम ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास से सरसेड़ गांव में बड़े एक्शन में सफलता हासिल की है यहाँ पूर्व जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक द्वारा कबूतरा डेरा पर चौपाल लगा कर कबूतरा जाति के लोगों अवैध कच्ची शराब का बनाने काम छोड़ मुख्यधारा में जुड़ने की समझाइस दी। लेकिन उस के भी यहाँ लगातार कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा था।

Subscribe to my channel