Chhattisgarh News नगर पालिका अधिनियम धारा 5 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायत नरियरा

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना में 9942 है जिसे नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी की गई जिसकी सीमा नरियरा ग्राम पंचायत के 20 वार्डो को रखा गया है जिसके लिए दावा आपत्ति कलेक्टर के पास प्रस्तुत करने का 21 दिवस का समय अवधि तय किया गया नरियरा के कुछ नागरिकों द्वारा नरियरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत बनाहील को नगर पंचायत में सम्मिलित करने का दावा पेश किया गया जिस पर जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत बनाहिल इसके विरोध में पंचायत से प्रस्ताव कर जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर में से मिलकर इसके आपत्ति दर्ज की ग्राम पंचायत बनाहिल में कुल 12 वार्ड हैं और एक स्वतंत्र राजस्व ग्राम के साथ एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत है इसके पूर्व में बनाहिल कभी भी नरियरा का हिस्सा नहीं रहा है पूर्व में जब बनाहिल गांव की जनसंख्या कम थी तब यह ग्राम पंचायत पकरिया (झू) का हिस्सा हुआ करता था उसके बाद ग्राम पंचायत झलमला का आश्रित ग्राम रहा है एवं जनपद पंचायत क्षेत्र भी नरियरा का नहीं है बल्कि पकरिया (झू)जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बनाहिल गांव आता है
कुछ लोगों द्वारा जो बनहील गांव के नागरिक नहीं है उनके द्वारा जानबूझकर ग्राम पंचायत बनाहिल को नरियरा में जोड़ने का दावा किया गया जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत बनाहिल के ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा कर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव में सभी सरपंच उपसरपंच समेत समस्त 12 पंचों से प्रस्ताव पारित कर आपत्ति पेस करने जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता सिंह के नेतृत्व में जनपद पंचायत सदस्य कोमल सिंहसारवा ग्राम पंचायत सरपंच बद्री प्रसाद टंडन उपसरपंच नवल किशोर सिंह ने कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी से मिलकर ग्राम पंचायत बनाहिल को नरियरा नगर पंचायत में शामिल नहीं करने का आपत्ति प्रस्ताव पेश किया। सुष्मिता सिंह का कहना है की नियमानुसार बिना ग्रामपंचायत के सहमति से किसी गांव को नगरपंचायत या पालिका में शामिल नही किया जाता इस कारण हमने समय अवधि में पंचायत के प्रस्ताव समेत आपत्ति दर्ज कर दी है यदि बिना ग्राम पंचायत के सहमति से ग्राम पंचायत बनाहिल को नरियरा नगर पंचायत में शामिल किया गया तो समस्त ग्रामवासी बनाहिल के द्वारा संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा।
Subscribe to my channel