छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवम आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

(01) टेकराम केशरवानी उम्र 52 साल निवासी वार्ड न 12 खरौद शिवरीनारायण

आरोपी के कब्जे से बरामद शराब

(01) देशी प्लेन शराब 16 पेटी 138.24 लीटर कीमत 61,440 रूपये,

(02) बियर 31.2 लीटर, कीमत 10,560 रुपया

(3) विदेशी मदिरा गोवा स्पेशल 08.64 लीटर, कीमत 5,760/रुपया

(04)मैकडावल नम्बर एक विदेशी मदिरा 12 पौवा 2.16 लीटर कीमत 24,00/ लीटर

(05) 120 लीटर महुआ शराब कीमत 12,000/ रुपया

कुल मदिरा 300.24 लीटर
कुल कीमत 92,160

विशेष अभियान के तहत सयुक्त टीम द्वारा 20 टन महुआ लहान नष्ट किया गया कीमत 10 लाख रुपया आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड न 12 खरौद शिवरीनारायण में टेकराम केशरवानी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर विशेष टीम आबकारी एवं जिला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी टेकराम केशरवानी के कब्जे से देशी प्लेन, बियर, अंग्रेजी एवम कच्छी महुआ शराब जुमला 300.24 लीटर कुल कीमत 92,160/रुपया को जप्त कर बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में श्री शैलेन्द्र पांडे उप पुलिस अधीक्षक जांजगीर, उप निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, गोपाल सतपथी, asi माधव सिंह, सियाराम यादव, एवम संयुक्त टीम आबकारी विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button