Chhattisgarh News पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिये थे अभियान चलाकर सट्टा खेलाने वालों एवं अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही के सख्त निर्देश
धमतरी जिले में अभियान चलाकर जुआ,सट्टा खेलाने वाले दो आरोपियों एवं अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

रिपोर्टर अखिल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़
02 सटोरियों से नगद 1180/- रूपये, 2 नग सट्टा पट्टी सहित 02 नग लेखन सामाग्री किया गया जप्त
03 आरोपियों से 18.पौवा देशी प्लेन 1440/-रूपये,6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब 650/-जुमला 2090/- एवं बिक्री के 810/- टोटल जुमला 2900/-रूपये किया गया जप्त
03 आरोपियों के विरुद्ध अवैध शराब बेचने एवं 02 आरोपियों के विरुद्ध शराब पीने का सामान मुहैय्या कराने एवं 01 आरोपी द्वारा आम जगह पर शराब पीने पर कि गई वैधानिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा अभियान चलाकर जुआ,सट्टा खेलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे।
जिस पर अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में आज थाना प्रभारी धमतरी, कुरूद,मगरलोड द्वारा अलग अलग अलग जगहों पर सट्टा खेलाने वाले चार सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते धमतरी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
सट्टा पर कि गई कार्यवाही
थाना कुरूद
01-: आरोपी मूलचंद सोनवानी पिता गीता लाल उम्र 30 वर्ष साकिन डाही थाना कुरूद जिला धमतरी द्वारा डाही स्कूल चौक के पास ग्राम डाही में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।
जिनके पास से 380/-रूपये नगदी,हजारों रूपये का 01 नग सट्टा पट्टी,01 नग डाट पेन जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप.क्र.394/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम कि धारा 06(क)जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना कोतवाली
02 आरोपी राजेश पटेल पिता स्व.नानू राम उम्र 31वर्ष साकिन धमतरी, थाना कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा आमातालाब रोड में मोड़ के पास लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रूपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलाते हुए पकड़े गया।
आरोपी से एक सफेद कागज में सट्टा पट्टी अंको में रूपये पैसे लिखा हुआ, 1 नग नीला डॉट पेन नगदी रकम 800/- रूपये जप्त किया गया। एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली धमतरी में अप.क्र.217/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम कि धारा 06(क)जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अवैध शराब पर कार्यवाही-:
थाना मगरलोड
01 ग्राम खट्टी महानदी पूल के पास
आरोपी लक्ष्मण ध्रुव पिता मणिराम उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम खट्टी द्वारा 18 नग देशी प्लेन शराब,3.240 मिली.लीटर कीमती 1440/रूपए बिक्री करने हेतु प्लेन शराब रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके पास बिक्री रकम 160/- रूपये सहित जुमला 1600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड के अपराध क्र.137/23 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना सिहावा
02 ग्राम घठुला के घर के पास आरोपी रवि दिवन कुमार ध्रुव पिता राम चंद्र ध्रुव उम्र 55 वर्ष ग्राम घठुला में आरोपी द्वारा अवैध रूप से घर के सामने कच्ची महुआ का शराब बिक्री करते हुए पाये जाने पर ,आरोपी से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 350/-रूपये एवं बिक्री रकम 250/- रूपये जुमला 600/- रकम जप्त कर.थाना सिहावा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.102/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
03 ग्राम डिहीपारा घठुला के घर के सामने आरोपी रवि दिनेश विश्वकर्मा पिता स्व.रामजी विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष ग्राम घठुला में घर के सामने आरोपी द्वारा अवैध रूप से घर के सामने कच्ची महुआ का शराब बिक्री करते हुए पाये जाने पर ,आरोपी से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 300/-रूपये एवं बिक्री रकम 300/- रूपये जुमला 700/- रकम जप्त कर.थाना सिहावा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.103/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
दो आरोपियों के विरुद्ध अवैध रूप से शराब पीने का संसाधन उपलब्ध कराते पाये गए जिसके विरुद्ध की गई कार्यवाही
थाना भखारा
आरोपी राजेंद्र साहू पिता अवध राम साहू द्वारा शराब दुकान के सामने भखारा के पास शराब पीने के सामान मुहैय्या कर शराब पिलाते पकड़ा गया जिसके पास से शराब पिलाने के संसाधन सहित शराब के शीशी में 20 एमएल. भरी देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल जप्त किया गया।
एवं आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा के अपराध क्र.120/23 धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
थाना अर्जुनी
अवैध रूप से शराब पीने का संसाधन उपलब्ध कराते आरोपी भूषण ध्रुव पिता नरसिंह ध्रुव द्वारा खपरी मोड़ के पास शराब पीने के सामान मुहैय्या कर शराब पिलाते पकड़ा गया जिसके पास से शराब पिलाने के संसाधन सहित शराब के शीशी में 20 एमएल. भरी देशी प्लेन शराब एवं डिस्पोजल जप्त किया गया। एवं आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी के अपराध क्र.115/23 धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई। एवं थाना भखारा के अन्तर्गत एक आरोपी राधेश्याम यादव द्वारा आम जगह पर बैठ कर शराब पीते पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा के अप.क्र.119/23 धरा 36(च)(1)आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
Subscribe to my channel