Chhattisgarh News बिहारपुर में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
बिहारपुर : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को तहसीलदार महोदय द्वारा शपथ दिलाया गया तत्पश्चात उपस्थित लोगों से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराया गया व जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है उनका नाम जोड़ने हेतु फार्म 6 भी भरवाया गया जिनकी संख्या 8 है तथा यह समझाईस दिया गया कि अगर आपके आसपास अगल-बगल कोई भी व्यक्ति ऐसा हो जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है वह बी एल ओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वाएं व किसी भी प्रकार की त्रुटियां हो उन्हें भी सुधारने हेतु समझाइश दिया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार बिहारपुर एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर धीरेंद्र जायसवाल विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर रामकेश्वर शाहवाल व संजय जायसवाल तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभी स्टाफ वह प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel