छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं

जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

  रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश 

देवास  जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीय एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। वृद्धा पेंशन दिलाई जाए जनसुनवाई में आवेदक प्रेमलता गोस्‍वामी निवासी भौरासा ने वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। संबल योजना अंतर्गत सहायता राशि दिलाई जाए जनसुनवाई में आवेदक रामसिंह निवासी बागली ने संबल योजना अंतर्गत सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। कृषि भूमि का पट्टा दिलाया जाये जनसुनवाई में आवदेक दिनेश उईके निवासी आमला ने कृषि भूमि का पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए जनसुनवाई में आवेदक राजकुमार भारतीय निवासी सुनवानी महॉकाल ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये। ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button