छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मण्‍डल ( सीजी व्यापम ) की लगभग हर भर्ती किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा मण्‍डल ( सीजी व्यापम ) की लगभग हर भर्ती किसी न किसी कारण चर्चा में रहती है। व्‍यापमं की एक और भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा होता दिख रहा है। व्‍यापम ने रविवार शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग), सहायक शिक्षक (ई. एवं टी. संवर्ग), व्याख्याता (वाणिज्य), व्याख्याता (गणित) एवं व्याख्याता (भौतिकी) भर्ती परीक्षा के 2023 के अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट को लेकर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा में बैठने वालों की संख्‍या से मैरिट सूची में शामिल अभ्‍यर्थियों की संख्‍या अधिक है। इसकी वजह से फिर एक बार मण्‍डल (सीजी व्यापम) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि मण्‍डल ने उन लोगों को भी पास कर दिया है, जिन्‍होंने परीक्षा दिया ही नहीं है। मण्‍डल की विज्ञप्ति जिसमें बताया गया है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 146176 अभ्‍यर्थी शामिल हुए।

मण्‍डल की तरफ से रविवार को जारी मैरिट सूची जिसमें 146275 अभ्‍यर्थियों के नाम शामिल हैं। 

मण्‍डल (सीजी व्यापम) की वेबसाइट पर जारी सूचनाओं के अनुसार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 183281 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 37105 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्‍या 146176 रही। मण्‍डल ने रविवार की रात को इस भर्ती परीक्षा की मैरिट सूची जारी की। इस सूची में 146275 लोगों के नाम हैं। यानी परीक्षा देने वालों की तुलना में पास होने वालों की संख्‍या 99 अधिक है। मण्‍डल ने यह कमाल कैसे किए इस बारे में मण्‍डल के अधिकारी फिलहाल मौन साधे हुए हैं। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मण्‍डल (सीजी व्यापम) के अधिकारियों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

टैग: सीजी व्यापम सहायक अध्यापक सहायक अध्यापक भर्ती सीजी में फिर बना सिस्टम : छत्तीसगढ़ में कल से फिर होगी बारिश, कुछ स्थानों में कल

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button