Chhattisgarh News तोमर ने अवैध वेंडरों व टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रायगढ़। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर का गुरुवार को रायगढ़ आगमन हुआ। रेल सुरक्षा बल के बैरक और रेल सुरक्षा बल रायगढ़ थाने का निरीक्षण करने के बाद पोस्ट में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा। रायगढ़ रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण करने गुरुवार को सुबह रायगढ़ पहुंचे और रेल सुरक्षा बल रायगढ़ के बैरक और थाने का निरीक्षण करने के बाद पोस्ट में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और समझा। पोस्ट में मीडिया को दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि वे आज ही रायगढ़ पहुंचे हैं। रेल सुरक्षा बल के छावनी- बैरक में जाकर बल की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित भवन को देखा और उसके बगल में डाग स्क्वायड का नए भवन का बैरक में निरीक्षण किया।
रेल संपत्ति की चोरी रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुराने और लंबित मामलों निराकरण करने का आदेश दिया। रेल संपति चोरी करने वाले आरोपियों के ऊपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिए। रेल सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे मेरी सहेली कार्यक्रम के अन्तर्गत ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिशचित की जाती है और किसी परेशानी होने पर महिला बल सदस्यों को सूचित करके मदद प्राप्त कर सकती है। ट्रेनों में यात्रियों की सहायता के लिए रेल मदद के लिए 139 पर डायल करके कोई भी यात्री पूरे भारत में अगर यात्रा कर रहा है तो उसे तत्काल




Subscribe to my channel