IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News निष्कासित कर्मचारी कर रहा अमेरा सोसाइटी में कार्य, जानकारी दिए जाने पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आदिम जाति मर्यादित सेवा समिति अमेरा विगत दिन से यह समिति सुर्खियों में है यहां के किसानों को खाद से लेकर ऋण की राशि लेने हेतु काफी परेशान होना पड़ रहा था वहीं इस समिति में विगत दिन एक आपराधिक प्रकरण में विचाराधीन एक कर्मचारी को प्रबंधक बनाए जाने के पश्चात क्षेत्र के किसान उग्र हो गए थे जिसकी शिकायत कलेक्टर से किए जाने के पश्चात प्रबंधक को उनके पद से पृथक तो कर दिया गया लेकिन वर्तमान में एक कर्मचारी वहां और पदस्थ है जिसको 1 वर्ष पूर्व ही उस समिति में जिस पद पर पदस्थ था उस पद से उसको निष्कासित किया जा चुका है लेकिन निष्कासित किए जाने के पश्चात भी आज पर्यंत वह कर्मचारी उसे समिति में कार्य कर रहा है जिससे आए दिन किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसको देखते हुए क्षेत्र के किसानों ने निष्कासित कर्मचारी को तत्काल हटाए जाने हेतु जिला प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग की है ज्ञात हो कि समिति में पदस्थ सहायक लिपिक के पद पर पदस्थ था जिससे विगत वर्ष प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण उन्हें उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है

निष्कासित किए जाने के पश्चात भी वह कर्मचारी अब भी उस समिति में कार्य करने के लिए आता है लेकिन वर्तमान में पदस्थ प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी उनको कुछ भी नहीं बोल पाते तो वहीं वर्तमान में समिति के अध्यक्ष के द्वारा भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है वही मिली जानकारी अनुसार कुछ लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि राजनीतिक हथकंडा इतना हावी इस समिति में है की राजनीति के कुछ नुमाइंदों के दबाव होने के कारण इन्हें उस समिति से नहीं हटाया जा रहा हालांकि क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से संबंधित निष्कासित कर्मचारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है इस संबंध में सहकारिता विभाग के उप पंजीयक श्री टंडन के पास दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका इस संबंध में आदिम जाति सहकारी सेवा समिति अमेरा के प्रबंधक विनोद के द्वारा बताया गया कि यदि इस प्रकार का मामला है तो मैं संबंधित मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर पाऊंगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button