छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News स्कूल मरम्मत करने वाले ठेकेदार कार्य की प्रगति पर दिखाएं जाने के लिए कर रहे कार्यों में लीपापोती, इंजीनियर एवं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र का है मामला

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

अंबिकापुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मनसानुरूप विभाग के द्वारा जर्जर स्कूल को मरम्मत कर सुव्यवस्थित बनाए जाने हेतु प्रत्येक जिले को करोड़ों रुपए राशि आवंटित कर स्कूल का मरम्मत कराए जाने हेतु कार्य किए हैं लेकिन स्थानीय अधिकारी एवं जिम्मेदार अधिकारी के भारी लापरवाही के कारण यह कार्य अब मात्र दिखावे के तौर पर पूर्ण दिखाई दे रहा है जहां ठेकेदार के द्वारा मनमानी करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद भी उन्हें सूचना पटल में पूर्ण दिखाकर अपना कार्य में भारी लापरवाही बरत रहे हैं ऐसा ही एक मामला उदयपुर विकासखंड के सूरजपुर जिला सीमावर्ती क्षेत्र तोलगा का है जहां मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत जर्जर मिडिल स्कूल को मरम्मत कराए जाने हेतु ₹3.60लाख 2022- 23 में स्वीकृति प्रदान की गई यह निर्माण कार्य आरईएस विभाग के द्वारा ठेकेदार पद्धति से वर्तमान में कराया जा रहा है जहां निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के पूर्व ही स्कूल के पास सूचना पटल में 12 मई 2023 को ही स्कूल का मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है या जानकारी दिया गया है लेकिन यह मात्र सूचना पटल तक ही सीमित रह गया है कार्य पूर्णता लिखे जाने के पश्चात भी निर्माण कार्य आज पर्यंत पूर्ण नहीं हुई है तथा स्कूल का स्थिति जस का तस बना हुआ है इसकी जानकारी लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी नहीं आ रहे हैं इस कारण वर्तमान में स्कूल खोलने के पश्चात भी पूर्व की भांति ही बच्चों को जर्जर स्कूल में ही बैठकर अध्ययन अध्यापन कार्य कर रहे है तथा वह जर्जर स्कूल में बैठकर अध्ययन अध्यापन कार्य करने को मजबूर हैं जबकि बच्चों के सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा करोड़ों रुपए स्वीकृति प्रदान की गई ताकि बच्चे सर्व सुविधा युक्त स्कूल में रहकर पढ़ाई कर सके लेकिन स्थानीय इंजीनियर एवं जिम्मेदार अधिकारी के लापरवाही के कारण स्कूल की स्थिति जस का तस है मात्र कागजों में पूर्णता दिखाकर अपने आप के पीट को थपथपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैंइस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से अधिकारी एवं विभाग के इंजीनियर के द्वारा भारी लापरवाही की जा रही है इससे साफ समझा जा सकता है कि यहां मात्र निर्माण कार्य कराने के नाम पर लीपापोती की जाएगी तथा राशि का बंदरबांट आपस में कर लेंगे इससे पूर्व संबंधित जिला प्रशासन को विशेष ध्यान देते हुए संबंधित लापरवाह अधिकारी एवं इंजीनियर के प्रति जांच कर उचित करवाई किया जाना चाहिए मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यह कार्य कंप्लीट नहीं हुआ है इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को दिया जा चुका है वही इस संबंध में इंजीनियर दयामणि लास्की के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भुगतान नहीं हुआ है सूचना पटल में कुछ भी दर्शा देने से भुगतान नहीं हो जाएगा वही आरईएस विभाग के एसडीओ शैलेंद्र भारती के द्वारा बताया गया कि संबंधित कार्यों को लेकर लगातार कार्यस्थल पर जांच की जा रही है कार्य स्थल पर लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के प्रति कार्यवाही की जाएगी वर्तमान में जितने भी अधूरे काम है उन को पूर्ण कराए जाने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है कार्य पूर्ण कराए जाने के पश्चात ही उन्हें भुगतान होगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button