Chhattisgarh News आप की महारैली में प्रदेशभर के कोने-कोने से शामिल हुए लाखों लोग, जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
प्रदेशभर आए लोगों ने महारैली को बनाया सफल, संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के दिशा-निर्देश में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
महारैली से बीजेपी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए, जनता चाहती है बदलाव: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
महारैली से डरी हुई है कांग्रेस-बीजेपी, कांग्रेस को रखना चाहिए धैर्य, जनता बताएगी किसकी गलेगी दाल: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज, सोमवार को न्यायधानी बिलासपुर में ‘आप’ के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली में आए प्रदेश के कोने-कोने से एक लाख से अधिक लोगों का आभार जताया। साथ ही सभी मीडिया साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, इस महारैली की सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के साथ प्रदेश की जनता को जाता है। जनता ने अपना कीमती समय निकालकर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाया। कोमल हुपेंडी ने कहा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से कांग्रेस और बीजेपी डरी हुई है। इस महारैली से बीजेपी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि जनता बदलाव चाहती है। जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। महारैली पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस-बीजेपी दोनों डरी हुई है। ऐसे बयान से उनका डर स्वाभाविक है। बस कुछ ही महीनों की बात है, कांग्रेस को धैर्य रखना चाहिए, जनता उन्हें बता देगी कि छत्तीसगढ़ में किसकी दाल गलेगी। हुपेंडी ने कहा, बीजेपी-कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके तमाम संसाधनों के बावजूद इनकी रैलियों में प्रदेश की जनता जाना नहीं चाह रही है। बिलासपुर में बीते दिनों हुई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप हो गई। लेकिन ठीक उसके दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल की महारैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता इन्हें नकार चुकी है। उन्होंने कहा, बीजेपी के स्वघोषित चाणक्य अमित शाह की रैली फ्लाप हो जा रही है। जबकि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पार्टी के चाणक्य डॉ संदीप पाठक के प्रयास से प्रदेश में लगातार पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और जनाधार बढ़ रहा है।




Subscribe to my channel