IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News चंदला के झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने ली युवक की जान !!

पेट के दर्द का इलाज कराने हल्के पाल को लेकर पहुंचे थे परिजन !!

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने सतगुरु मेडिकल स्टोर में युवक को भर्ती कर किया इलाज हो गई युवक की मौत !!

 युवक की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों से सभी दवाइयां छीन कर जवर्जस्ती वहां से भगाया!!

 परिजनों ने एसपी से की शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह पर सख्त कार्यवाही की उठाई मांग !!

 छतरपुर  चंदला के झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने ली युवक की जान, परिजनों ने एसपी से शिकायत कर लगाए आरोप, कहा 31 मई 2023 को अपने बड़े भाई हल्के पाल पिता रज्जू पार के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए चंदला के झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह के यहां इलाज कराने ले गए जहां पर योगेंद्र सिंह ने सतगुरु मेडिकल स्टोर में मेरे भाई को भर्ती किया, डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने बोतले चढ़ाकर इंजेक्शन लगाने के बाद मेरे भाई की तबीयत बिगड़ गई और उनकी वहीं पर मौत हो गई इसके बाद योगेंद्र सिंह डॉक्टर ने परिजनों से सभी दवाइयां छीन ली और वहां से जबरदस्ती भगा दिया, इसके बाद वह हल्के पाल को लेकर लवकुशनगर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, चंदला थाना क्षेत्र के चारही पुरवा निवासी रामहेत पाल ने बताया कि थाने में रिपोर्ट लिखाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन आज तक डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं की, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए झोलाछाप डॉक्टर योगेंद्र सिंह पर सख्त कार्यवाही की मांग की है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button