IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बमीठा थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक. 

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना परिसर में आगामी त्यौहार बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सर्व समुदाय के लोगों सहित व्यापारी संघ, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे थाना परिसर बमीठा में आयोजित शांति समिति की बैठक में बमीठा थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने सर्व समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हम आगामी 29 जून को बकरा ईद का त्यौहार भाईचारे एवं रीति – रिवाज के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं जिससे नगर में पूर्व के त्योहारों की शांति व्यवस्था कायम रहे । किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाये इस अवसर पर नगर के समस्त गडमान्य नागरिक समाजसेवी पत्रकार बंधु राजीनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button