Madhya Pradesh News कलेक्टर श्री गुप्ता ने माता टेकरी पर बीती रात हुई पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश
देवास 28 जून 2023 कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने माता टेकरी पर बीती रात हुई पत्थर गिरने की घटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान सहित ज़िला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बीती रात को टीम नुकसानी का जायजा लेने आई थी। सुबह एक्सपर्ट और इंजीनियर की टीम आई है। माताजी की टेकरी पर आगे ऐसा ना हो इसके लिए क्या कर सकते है। डैमेज को कैसे कंट्रोल कर सकते है, इसका निरीक्षण किया जा रहा है। देवास में माताजी की टेकरी पर पौधारोपण किया जायेगा। माता टेकरी पर जालिया लगाने का कार्य किया जायेगा। रिटेनिंग वाल बनाई जायेगी। एक्सपर्ट टीम को बुलाकर सर्वे किया जायेगा। माता टेकरी पर पत्थर फिर ना गिरे इसलिये जगह चिन्हित कर रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा।



Subscribe to my channel