IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News देवास जिले में बागली विकासखण्‍ड के ग्राम नरसिंहपुरा में “जल जीवन मिशन” से हर घर में नल से मिल रहा है जल गांव में 63 लाख 29 हजार रूपये की लागत से उच्चस्तरीय टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

नल जल योजना से ग्राम में 463 परिवारों को नियमित मिल रहा पानी

 योजना के संचालन के लिए ग्रामीणजन प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

देवास  28 जून 2023  देवास जिला स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों की जिंदगी में बदलाव नजर आने लगा है। जिले में स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल आपूर्ति से घर बैठे उपलब्ध होने से कई सारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले के विकासखण्ड बागली का ग्राम नरसिंहपुरा अब आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है। ग्राम नरसिंहपुरा एक आदिवासी बाहुल्य ग्राम है, जो कि देवास जिले के बागली ब्‍लॉक के घाट नीचे क्षेत्र में बसा है। ग्राम की जिला मुख्यालय से दूरी 118 किलोमीटर है। ग्राम में 463 परिवार है, जिसमें 1773 जनसंख्या निवास करती है। ग्राम में एक ऐसा समय था, जब ग्राम में पेयजल का विकट संकट था। ग्रामवासी खेत में बने कुओं तथा हेडपंप से जल की पूर्ति करने पर मजबूर थे। वर्तमान में ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना आने के पश्चात सभी 463 घरों को निर्धारित प्रेशर से नियमित, शु़द्ध एवं पर्याप्त पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत में 63 लाख 29 हजार रूपये की लागत से पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया है। जिसमें 4600 मीटर पाइप लाइन एवं 30 हजार लीटर का सम्पवेल का निर्माण किया गया है। जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव के हर घर में नल से जल मिल रहा है।

आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती गुनजा अलावा ने बताया कि ग्राम में नल जल योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को घर पर नल के माध्यम से पेय जल उपलब्ध हो रहा है। ग्राम में नलजल योजना के आने के पूर्व ग्राम में पेयजल के लिए बहुत संघर्ष करना पडता था। पेयजल के लिये दूर-दूर भटकना पडता था। ग्रामवासी कुओं एवं व्यक्तिगत नलकुपो पर आश्रित थे। ग्राम में नलजल योजना के आने से ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है एवं इसके लिये वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त कर रहे है। सहायक यंत्री श्री हेमन्त सेठी ने बताया कि ग्राम नरसिंहपुरा आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। ग्राम में पूर्व में कोई नलजल योजना संचालित नही थी। वर्तमान में प्रत्येक घर में प्रतिदिन जल मिल रहा है। ग्राम में महिलाओं में खुशी का माहौल देखते ही बनता है। ग्राम में नल जल योजना के संचालन एवं नियमित क्रियान्वयन के लिये लो.स्वा.यां. विभाग के द्वारा ग्राम सभा की बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छतातदर्थ समिति का गठन किया गया है। पेयजल उप समिति में 11 सदस्य है, जिसमे 06 महिलायें है। जिन्होंने गांव में पानी व्यवस्था का उचित संचालन का जिम्मा अपने हाथ में लिया है, साथही ग्राम की 05 महिलाओं को जल परीक्षण प्रशिक्षण भी विभाग द्वारा दिया गया है, जो आगे चलकर समय-समय पर जल का परीक्षण कार्य करेगी। विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार एवं विकासखण्ड समन्वयक के माध्यम से समय-समय पर योजना का निरीक्षण किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button