IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर जिले के नौगांव डिस्टलरी के मालिक एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बटोरते हुए और इस बार मामला हत्या जैसा संगीन है

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

जी हां हम बात कर रहे हैं नौगांव डिस्टलरी के मालिक जगदीश सेठ की जो कि आए दिन सुर्खियों में रहते हैं कारण या तो उनका रवैया या फिर उनकी डिस्टलरी इस बार डिस्टलरी के साथ-साथ उनके रवैये पर भी आरोप लगे हैं और आरोप है एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने का जिसने कुछ दिन पूर्व फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। संजू यादव नौगांव में संचालित डिस्लरी (शराब फैक्ट्री) के मालिक जगदीश अग्रवाल के यहां बतौर वाहन चालक काम करता था। 22 मई को जगदीश अग्रवाल ने संजू पर 10 लाख रुपए के माल की हेरा-फेरी करने के झूठे आरोप लगाकर उसे जलील करते हुए नौकरी से निकाल दिया था। इसी के चलते संजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा आरोप मृतक संजू के भाई अनिल यादव और उसके परिजनों ने मंगलवार को जनसुनवाई में लगाए है। इसके साथ ही साथ अनिल का आरोप है कि इस मामले की f.i.r. नौगांव थाने में की थी लेकिन अब तक उचित कार्यवाही ना होने से हमें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button