Madhya Pradesh News सरपंच सचिव ने हड़प लिया प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि।एक तरफ जहां जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को दिलाने की जिम्मेवारी सरपंच और सचिव एवं रोजगार सहायक की रहती है

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश
लेकिन वही जब फर्जीवाड़ा कर हितग्राही की योजना की राशि हड़प लेते हैं तो पूरे तंत्र पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है। कुछ इसी तरह का मामला जनपद पंचायत मझौली के ग्राम ताला का प्रकाश में आया है। पीड़ित हितग्राही शिव कुमार पिता मेघेलाल बैस ने जनसुनवाई में शिकायत कर आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता का प्रधानमंत्री आवास की सूची क्रमांक एमपी 42 220 60 25/03 /2021 से ग्राम रोजगार सहायक प्रदीप तिवारी एवं तत्कालीन सरपंच गोमती साकेत के द्वारा हितग्राही की स्वीकृत राशि 130000 (एक लाख तीस हजार)रु चार किस्तों में धोखाधड़ी से निकाल लिया गया है हितग्राही को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है और ना ही कोई जानकारी है। शिकायत में मांग की गई है कि योजना की राशि दिलाई जाए और दोषी सरपंच एवं रोजगार सहायक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए। लगातार दूसरी बार जनसुनवाई में किया शिकायत शिकायतकर्ता ने बताया कि आज 27 जून मंगलवार को खंड स्तरीय जनसुनवाई जनपद पंचायत मझौली में शिकायत किया है इसके पहले वाले मंगलवार को भी इसी आशय की शिकायत किया था।शिकायत में जनसुनवाई प्रभारी एसडीएम के द्वारा सीईओ जनपद पंचायत मझौली को जांच कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया है। अब देखना होगा कि जांच अधिकारी के द्वारा पीड़ित हितग्राही को न्याय दिला कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन दिया जाएगा या की मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा।यह जांच के बाद ही साबित होगा !


Subscribe to my channel