Madhya Pradesh News नगर भाजपा द्वारा रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

रिपोर्टर सत मन्यू प्रताप सिंह उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विगत छह दिनों से गौरव यात्रा 22 जून 2023 दिन गुरुवार को बालाघाट से चलकर बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), उनके जन्म स्थान कालिंजर किला (उत्तर प्रदेश) और धौहनी (सीधी) से चलकर आज 25 जून 2023 दिन रविवार को दोपहर 3 बजे उमरिया नगर में पहुँची जिसका भव्य स्वागत उमरिया मंडल द्वारा किया गया यात्रा के साथ छः दिनों से चल रहे यात्रा के प्रभारी बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके जी भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भावर जी एवं बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जी द्वारा सर्वप्रथम रानी दुर्गावती चौक स्टेशन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उमरिया शहर में यात्रा का प्रवेश किया गया। यात्रा का कार्यक्रम रानी दुर्गावती भवन पुराने बस स्टैंड में आयोजित किया गया था जहां सभी अतिथियों द्वारा रानी दुर्गावती जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जहाँ बांधवगढ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में इस यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में जो साथ चल रहे हैं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात यात्रा प्रभारी बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके जी द्वारा इस यात्रा का संपूर्ण वर्णन और रानी दुर्गावती जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी ने किया तथा आभार अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र कोल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश शर्मा वरिष्ठ नेता शंभूलाल खट्टर नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री राजेंद्र कोल बांधवगढ़ विस्तारक तरुणशेखर द्विवेदी कमल सिंह मरावी दिवाकर सिंह चंदेल देवेंद्र तिवारी अमित सिंह विक्रम सिंह हिमांशु दुबे सुशील प्रजापति संजय तिवारी राकेश दर्दवंशी आशीष राय सविता सोंधिया रानी बर्मन भूपेंद्र रौतेल आशुतोष तिवारी राहुल गौतम शिवम असाटी ओमप्रकाश यादव विनय मिश्रा शम्भू बैगा कमलेश सिंह हरि गुप्ता हरि कोल मंगल सिंह अधीर सिंह मनोज सिंह रितिक हथगेंन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Subscribe to my channel