IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News देवास जिले के ग्राम आगरोद निवासी श्रीमती दुर्गाबाई का आयुष्‍मान कार्ड से हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

आयुष्मान कार्ड योजना में प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मिलेगा नि:शुल्कु

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

श्रीमती दुर्गा बाई एवं उनके परिजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

देवास  27 जून 2023  शासन की आयुष्मान भारत निरामयम योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों का नि:शुल्क उपचार हो रहा है। जिले के नागरिकगण भी इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में श्रीमती दुर्गा बाई पति श्री ओंकारलाल ‍निवासी ग्राम आगरोद विकासखंड टोंकखुर्द हैं। जिन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत बने कार्ड से अमलतास अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन करवाया। हितग्राही श्रीमती दुर्गाबाई एवं उनके परिजनों ने बताया कि आयुष्मान निरामयम योजना गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही है। वे बताते हैं कि इस योजना का उन्होंने लाभ लिया तथा अमलतास अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन करवाया।वे कहते हैं कि यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना से संभव हो पाया है। वे सभी से आग्रह कर रहे हैं कि वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही वे महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं। आयुष्मावन भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्मान योजना में चिंहित (इम्पेनल) प्रायवेट अस्पतालों आयुष्माकन कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार हो रहा है। आयुष्मान योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी पात्र है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button