IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अपनी ही परिषद के खिलाफ मुखर हुए भाजपा पार्षद,बैठे भूख हड़ताल पर

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा देवास मध्य प्रदेश

जिला देवास टोंक खुर्द नगर परिषद टोंक खुर्द के वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील मालवीय ने जनसमस्या और व स्वच्छता के मुदेद पर अपनी ही पार्टी की परिषद के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है और सोमवार की शाम से स्थानीय फ्रीगंज चौराहे पर अनिश्चितकाली भूख हड़ताल पर बैठ गए है।गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक एक के पार्षद सुनील मालवीय ने पूर्व में उच्च अधिकारियों को शिकायत कर बताया था की नगर के मुख्य नाले व नालिया की सफाई बारिश से पूर्व हो जिससे की नाले और नालियों का पानी रहवासी बस्ती के घरों में नही घुसे।नगर के वार्ड क्रमांक 10,11,12 से निकले खाल का गहरीकरण किया जाए।यदि 21 जून शाम 4 बजे तक इस समस्याओं का निदान नही किया गया तो में दिनांक 21 जून की शाम 4 बजे बाद से अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

जब इस बात की जानकारी पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा को लगी तो उन्होंने पार्षद सुनील मालवीय से बात की और 4 दिन में उनकी सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया था।पूर्व विधायक के आश्वासन पर पार्षद सुनील मालवीय ने अपनी भूख हड़ताल चार दिन के लिए स्थगित कर दी थी।लेकिन पूर्व विधायक के आश्वासन की अवधि बीतने के बाद जब पार्षद की मांगों का निराकरण नही किया तो पार्षद सुनील मालवीय ने सोमवार शाम 6 बजे से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है।मालवीय की भूख हड़ताल का उनके वार्ड के मुकेश चौधरी,दिलीप गालोदिया,जितेंद्र चौधरी,अजय बामनिया,कालू बामनिया,शुभम बामनिया,पीयूष बामनिया,,जितेंद्र चौधरी ने समर्थन किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button