Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत खीसी पंचायत,ग्राम घुघरा,एवं चुभावल,दलदला,सुअरझर में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन पेसा एक्ट समितियों को समझाया पारंपरिक पद्धति से कैसे सुलझ सकते हैं आपसी विवाद

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
प्रशिक्षण के दौरान मौजूद समितियों के पदाधिकारी एवं अधिकारी। मंडला. शासन द्वारा लागू पैसा एक्ट के तहत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को पंचायत के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान समिति गठन के प्रावधान, समिति में एक-तिहाई महिलाओं की भागीदारी, विवादों के निराकरण में पारंपरिक पद्धति अपनाना, किसी बात को लेकर आपसी सहमति समिति द्वारा बैठक के संचालन संबंध में अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया, समिति के निर्णयों पर अपील, ग्राम सभा, शांति एवं विवाद निवारण समिति में पुलिस की भूमिका आदि विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से समिति के सदस्यों ने अपने अधिकारों के साथ-साथ किस तरह के विवादों के निराकरण, उसकी पारंपरिक पद्धति के बारे तथा साथ ही विवादों के अभिलेखों के संधारण की प्रक्रिया के बारे में जाना। इस प्रशिक्षण में महिलाओं की उपस्थिति भी अधिक रही। समिति ने प्रशिक्षण प्राप्त कर छोटे-छोटे विवादों का समिति के स्तर पर निराकरण करने का निर्णय लिया। प्रशिक्षण के दौरान मोहगांव थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर द्वारा भी समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई।


Subscribe to my channel